Lesson: 6 Life Processes
जैव प्रक्रम
Q: 1.            उत्सर्जन किसे कहते हैं ?
Ans:          अपशिष्ट पदार्थो को शरीर से बाहर निकालने की प्रक्रिया को उत्सर्जन कहते हैं |
Q: 2.            जैव प्रक्रम किसे कहते हैं ?
Ans:          जीवधारियों  में जीवित रहने के लिए होने वाली समस्त क्रियाओं को सामूहिक रूप से जैव प्रक्रम कहते हैं |
Q: 3.            उत्तेजन शीलता किसे कहते हैं ?
Ans:          बाहरी उद्दीपन को ग्रहण करने की क्षमता जीव द्रव्य में होती हैं | इसे उत्तेजन कहते शीलता कहते हैं |
Q: 4.            अनुकूल किसे कहते हैं ?
Ans:          जीव द्रव्य के कारण ही जीवधारी अपनी परिस्थितियों के अनुकूल अपने अन्दर क्षमता उत्पन्न करता हैं और जीवन संघर्ष में सफल होता हैं | अनुकूलन कहलाता हैं |
Q: 5.            जैव प्रक्रियाएँ किसे कहते हैं ?
Ans:          प्रकृति में अपना अस्तित्व बनाये रखने के लिए पृथ्वी के समस्त जीव धारियों में अनेक प्रक्रियाएँ निरन्तर होती रहती हैं | इन्हें जैव प्रक्रियाएँ कहते हैं |
Q: 6.            विषम पोषी किसे कहते हैं ?
Ans:          वे सभी जीव जो अपने भोजन का निर्माण नहीं कर सकते अपितु अन्य स्त्रोत से तैयार भोजन ग्रहण करते हैं | विषम पोषी कहलाते हैं |
Q: 7. प्रकाश संश्लेषण किसे कहते हैं ?
Ans:          प्रकाश संश्लेषण वह रासायनिक उपापचय किया हैं जिसके द्वारा अकार्बनिक सरल यौगिक जल तथा कार्बन डाईऑक्साइड को प्रकाशीय ऊर्जा के द्वारा कार्बोहाइड्रेड्स के रूप में बदल दिया जाता हैं |
6CO2 + 12H2O +सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा + पर्ण हरित à C6H12O6 + 6H2O +6O2
Q: 8. उत्पादक किसे कहते हैं ?
Ans:          पौधे सभी जीवों के लिए भोजन संचित करते हैं | उत्पादक कहलाते हैं |
Q: 9. स्वंय पोषी किसे कहते हैं ?
Ans:          सभी हरे पौधे तथा कुछ जीवाणु स्व पौषी पोषण विधि अपनाते हैं और स्वंय पोषी कहलाते हैं |
Q: 10.          प्रकाश संश्लेषी किसे कहते हैं ?
Ans:          सभी हरे पौधे तथा कुछ जीवाणु हैं जो सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में अपना भोजन बनाते हैं | प्रकाश संश्लेषि कहते हैं |
Q: 11.         रसायन संश्लेषी किसे कहते हैं ?
Ans:          अनेक जीव जैसे कुछ जीवाणु अपना भोजन विभिन्न तत्त्वों से रासायनिक क्रियाओ द्वारा बनाते हैं | इन्हें रसायन संश्लेषी कहते हैं |
Q: 12.          संवाहारी किसे कहते हैं ?
Ans:          ऐसे जंतु जो पौधों एवं जंतुओं तथा इनके उत्पादों पर निर्वाह काढ़े हैं |संवाहारी कहलाते हैं |
Q: 13.         परभक्षी किसे कहते हैं ?
Ans:          ऐसे जंतु जो अपना भोजन किसी अन्य जंतु को मारकर प्राप्त करते हैं परभक्षी कहलाते हैं |
Q: 14.         परजीवी किसे कहते हैं ? उदाहरण दीजिए |
Ans:          ऐसे जीव दुसरे जीवों पर निर्वाह करते हैं किन्तु इनका उद्देश्य पोषक को मारना नहीं होता हैं | जैसे : जूं , अमरबेल आदि
Q: 15.         कीट भक्षी पौधे किसे कहते है ? उदाहरण दीजिए |
Ans:          ये वे पौधे होते हैं जो अपना भोजन तो स्वयं बना लेते हैं किन्तु कुछ तत्वों की पूर्ती करने के लिए कीटों को पकड़कर उनका पाचन करते हैं | जैसे घटपर्णी , ड्रासेरा आदि
Q: 16.         बहिक्षेपण किसे कहते हैं ?
Ans:          अपचित पदार्थ मल के रूप में निष्कासित होता हैं इसे बहिक्षेपण कहलाता हैं |
Q: 17.         किण्वन किसे कहते हैं ? उदाहरण दीजिए ?
Ans:          वह प्रक्रिया जिसमें सूक्ष्मजीव ग्लूकोज या शर्करा का कोशिका बाह्य माध्यम में विघटन करके CO2 तथा सरल कार्बनिक पदार्थ बनाते हैं किण्वन कहलती हैं |
Q: 18.          वायवीय श्वसन व अवायवीय श्वसन किसे कहते हैं ?
Ans:          ओक्सीजन की उपस्थिति में होने वाला श्वसन वायवीय स्वसन तथा ओक्सीजन की अनुपस्थिति में होने वाला स्वसन अवायवीय स्वसन कहलाता हैं |
Q: 19.         फ्लाज्मा किसे कहते हैं ?
Ans:          यह रुधिर का पीले रंग का आधारभूत तरल, साफ, चिपचिपा तथा पारदर्शी पदार्थ होता हैं |
Q: 20.         परासरण किसे कहते हैं ?
Ans:          वह प्रक्रिया जिसमें जल के अणु अर्द्धपारगम्य कला से होकर अधिक सान्द्रता वाले घोल की ओर विसरण करते हैं |
Q: 21.         वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं |
Ans:          पौधों के वायवीय भागों से जल का जलवाष्प के रूप में  उड़ना वाष्पोत्सर्जन कहलाता हैं |
Q: 22.         बिंदु स्त्राव किसे कहते हैं ?
Ans:          प्रातः से समय पत्तियों के शीर्ष एवं तट से पानी की बूंदों का निकलना बिंदु स्त्राव कहलाता हैं |
Q: 23.         दो पादप उत्तको के नाम लिखिए ?
Ans:          1. जाइलम     2 . फ्लोएम 
Q: 24.         उत्सर्जन किसे कहते हैं ?
Ans:          शरीर में उपापचयी क्रियाओं के दौरान बनने वाले नाइट्रोजन युक्त हानिकारक पदार्थों का शरीर से निष्कासन उत्सर्जन कहलाता हैं |
Q: 25.         A. T.P. तथा A.D.P. का पूरा नाम लिखिए ?
Ans:          A. T.P. एडिनोसिन ट्राई फास्फेट  तथा A.D.P. एडिनोसिन डाइफास्फेट 
Q: 26.         रुधिर का रंग लाल क्यों होता हैं ?
Ans:          रुधिर का रंग लाल हिमोग्लोबिन के कारण होता हैं |
Q: 27.         पौधे की पत्तियों का हरा रंग किसके कारण होता हैं ?
Ans:          पौधे की पत्तियों का रंग पर्ण हरित या क्लोरो फिल के कारण होता हैं |
Q: 28.         धमनी तथा शिरा में दो अंतर लिखिए ?
Ans:           
| क्र.स. | धमनी  | शिरा  | 
| 1. | धमनी में रुधिर ह्रदय से अंगों की ओर बहता हैं  | जबकि सिरा में रुधिर अंगों से ह्रदय की ओर बहता हैं  | 
| 2. | इनकी दीवारे अत्यधिक मोटी तथा लचीली होती हैं | | जबकि इसकी भित्तियां पतली व् कम लचीली होती हैं  | 
Q: 29.         रुधिर दाब नापने में किस यंत्र का प्रयोग किया जाता हैं ?
Ans:          रुधिर दाब मापी
Q: 30.         रुधिर दाब किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार का होता हैं ?
Ans:          रुधिर वाहिनियों की भित्ति के ईकाई क्षेत्रफल पर रुधिर द्वारा आरोपित बल रुधिर दाब कहलाता हैं | यह दो प्रकार का होता हैं :
            1.     निम्न रुधिर दाब                            2.              उच्च रुधिर दाब 
Q: 31.         एक स्वस्थ व्यस्क मनुष्य का रुधिर दाब कितना होता हैं ?
Ans:          115 -140 मिमी तथा अनुशिथिलन रुधिर दाब 80 मिमी 
Q: 32.          दो पाचक एन्जाइमों के नाम लिखिए ?
Ans:          1.               ट्रिप्सिन       2.             पेप्सिन        3.             टायलिन
Q: 33.         एन्जाइम किसे कहते हैं ?
Ans:          ऐसे कार्बनिक पदार्थ जो किसी जैविक तत्त्व में किसी रासायनिक क्रिया को चलाते हैं  या उत्तेजित करते हैं एन्जाइम कहलाते हैं |
Name="List Bullet 4"/>   Name="Body Text Indent 3"/>     Name="Outline List 2"/>     Name="Table Web 3"/>     
Chapter : 2 अम्ल क्षारक एवं धातु
Chapter : 3 धातु एवं अधातु
Chapter : 4 कार्बन एवं उसके यौगिक
Chapter : 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण
Chapter : 6 जैव प्रक्रम
Chapter : 7 नियंत्रण एवं समन्वय
Chapter : 8 जीव जनन कैसे करते हैं
Chapter : 9 आनुवंशिकता एवं जैव विकाश
Chapter : 10 प्रकाश परावर्तन एवं अपवर्तन
Chapter : 11 मानव नैत्र एवं रंग बिरंगा संसार
Chapter : 12 विद्युत धारा
Chapter : 13 विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव
Chapter : 14 ऊर्जा के स्त्रोत
Chapter : 15 हमारा पर्यावरण
Chapter : 16 प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन
  
Name="List Bullet 4"/>
 Other Chapter Question
 Chapter : 1 रासायनिक समीकरण एवं अभिक्रिया Chapter : 2 अम्ल क्षारक एवं धातु
Chapter : 3 धातु एवं अधातु
Chapter : 4 कार्बन एवं उसके यौगिक
Chapter : 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण
Chapter : 6 जैव प्रक्रम
Chapter : 7 नियंत्रण एवं समन्वय
Chapter : 8 जीव जनन कैसे करते हैं
Chapter : 9 आनुवंशिकता एवं जैव विकाश
Chapter : 10 प्रकाश परावर्तन एवं अपवर्तन
Chapter : 11 मानव नैत्र एवं रंग बिरंगा संसार
Chapter : 12 विद्युत धारा
Chapter : 13 विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव
Chapter : 14 ऊर्जा के स्त्रोत
Chapter : 15 हमारा पर्यावरण
Chapter : 16 प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन
