Periodic Classification of Elements

Periodic Classification of Elements

Lesson: 5

आवर्त सरणी

Q: 1.            डॉबेराइनर त्रिंक क्या हैं ?
Ans: रासायनिक समानताओ से युक्त तत्त्वों के कुछ त्रिक पाए जाते हैं | यदि उन्हें परमाणु द्रव्यमानो के बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो मध्य तत्त्व का परमाणु द्रव्यमान एंव उनके गुन्धर्मो का मन त्रिक के प्रथम तथा तृतीय तत्त्वों के औसत मन द्वारा प्रदर्शित किया जाता हैं |
Q: 2. मेण्डेलीफ की आवर्त सरणी का नियम लिखिए ?
Ans: तत्त्वों के गुणधर्म उनके परमाणु द्रव्यमान के आवर्ती फलन होते हैं |
Q: 3. आधुनिक आवर्त सरणी का नियम लिखिए ?
Ans: तत्त्वों के गुणधर्म उनके परमाणु संख्या का आवर्ती फलन होते हैं |
Q: 4.            आधुनिक आवर्त सरणी में आवर्त किसे कहते हैं ?
Ans: आधुनिक आवर्त सरणी में तत्त्वों की क्षैतिज पंक्तियों को आवर्त कहते हैं |
Q: 5.            लघु आवर्त, अतिलघु आवर्त तथा दीर्घ आवर्त व अति दीर्घ आवर्त से क्या तात्पर्य हैं ?
Ans: पहले आवर्त में दो तत्त्व हैं | इसे अतिलघु आवर्त कहते हैं | दुसरे व तीसरे आवर्त में आठ – आठ तत्त्व हैं इन्हें लघु आवर्त कहते हैं चौथे व पाँचवे आवर्त में 18 -18 तत्त्व होते हैं इन्हें दीर्घ आवर्त कहते हैं | छंटे आवर्त में 32 तत्त्व हैं इसे अति दीर्घ आवर्त कहते हैं
Q: 6.  संयोजकता किसे कहते हैं ?
Ans: किसी भी तत्त्व की संयोजकता उसके परमाणु के सबसे बाहरी कोश में उपस्थित संयोजक इलेक्ट्रोनो की संख्या से निर्षारित की जाती हैं |
Q: 7.            आधुनिक आवर्त सारणी में पहले दश तत्त्वों में कौनसी धातुएँ हैं ?
Ans:          पहले दश तत्त्व : H, He, Li, Be, B, C, N, O, F तथा Ne | धातु : Li तथा Be |
Q: 8.            संक्रमण तत्त्व किसे कहते हैं ?
Ans:          आधुनिक सारणी के s ब्लोक तथा प-ब्लोक में मध्य के तत्त्वों को संक्रमण तत्त्व कहते हैं |
Q: 9.             मैंडलीफ का आर्वत नियम क्या हैं ?
Ans:           इस नियम के अनुसार तत्त्वों के भौतिक तथा रासायनिक गुण उनके परमाणु भारो के आवर्त फलन होते हैं |
Q: 10.         मैंडलीफ आवर्त सरणी की दो विशेषताएँ लिखिए ?
Ans:          i. प्रत्येक आवर्त में तत्त्व अपने बढ़ते परमाणु भारो के क्रम में व्यवस्थित हैं |
ii. एक ही समूह से सभी तत्त्वों के गुणधर्म समान होते हैं |
Q: 11.         न्यूलेंड्स का अष्टक नियम लिखिए ?
Ans:          जब तत्त्वों को उनके बढ़ते परमाणु भार में आधार पर व्यवस्थित किया जाता हैं तो प्रत्येक आँठवे तत्त्व के गुण पहले तत्त्व के गुणों के समान होते हैं |
Q: 12.         संयोजकता इलेक्ट्रोन किसे कहते हैं ?
Ans:          परमाणु की संयोजकता कोश में विद्यमान इलेक्ट्रोन की संख्या को संयोजकता इलेक्ट्रोन कहते हैं |
Q: 13.         चौथे आवर्त में कितने तत्त्व विद्यमान होते हैं ?
Ans:          चौथे आवर्त में कुल 18 तत्त्व हैं |
Q: 14.         कौन से समूह के तत्त्वो  हैलोजन कहते हैं ?
Ans:          VII A वर्ग के तत्त्वों को हैलोजन कहते हैं |


 Other Chapter Question
Chapter : 1 रासायनिक समीकरण एवं अभिक्रिया 
Chapter : 2 अम्ल क्षारक एवं धातु 
Chapter : 3 धातु एवं अधातु 
Chapter : 4 कार्बन एवं उसके यौगिक
Chapter : 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण
Chapter : 6 जैव प्रक्रम
Chapter : 7 नियंत्रण एवं समन्वय
Chapter : 8 जीव जनन कैसे करते हैं
Chapter : 9 आनुवंशिकता एवं जैव विकाश
Chapter : 10 प्रकाश परावर्तन एवं अपवर्तन
Chapter : 11 मानव नैत्र एवं रंग बिरंगा संसार
Chapter : 12 विद्युत धारा
Chapter : 13 विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव
Chapter : 14 ऊर्जा के स्त्रोत
Chapter : 15 हमारा पर्यावरण
Chapter : 16 प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन
 

RK Yadav

Post a Comment

Previous Post Next Post